Redmi note 9 Pro 1000 discount

Redmi note 9 Pro Phone

Xiaomi के इस नए स्मार्टफोन की सेल आज , मिलेगी 1 हजार की छूट




Redmi Note 9 Pro को आज दोपहर 12 बजे से सेल में उपलब्ध कराया जाएगा . इसे ग्राहक ऐमेजॉन इंडिया और शाओमी की वेबसाइट से खरीद पाएंगे . आपको बता दें सरकार ने अपनी नई गाइडलाइन में सोमवार से ई - कॉमर्स कंपनियों को रेड जोन में भी डिलीवरी की छूट दे दी है . ऐसे में अब ज्यादा ग्राहक ऑनलाइन प्रोडक्ट्स खरीद पाएंगे .



Redmi Note 9 Pro को भारत में मार्च में लॉन्च किया गया था . हालांकि , इसकी सेल लॉकडाउन की वजह से रोक दी गई थी . Company  ने इसके दो वेरिएंट्स- 4GB + 64GB और 6GB + 128GB को लॉन्च किया था . इनकी कीमत क्रमश : 13,999 रुपये और 16,999 रुपये है . ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से परचेज करने वाले ग्राहकों को 1,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा . ICICI क्रेडिट कार्ड पर ग्राहकों को EMI ऑप्शन भी मिलेगा . ग्राहकों के लिए ये स्मार्टफोन ऑरोरा ब्लू , ग्लेशियर वाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध Hai .


Comments

Popular posts from this blog